कटहरा में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण संपन्न
हाजीपुर, अप्रैल 25 -- चेहराकलां । सं.सू. प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति कटहरा में दो दिवसीय किसान प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुई। इसमें मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार सिंह ने किसानों को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को खेती के आधुनिक तरीकों, बाजार की समझ और बेहतर फसल प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसका मुख्य उद्देश्य उनकी आय में वृद्धि करना था। आसपास के क्षेत्रों से कई किसान इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष रामईश्वर राम ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्पादित सब्जियों को सीधे पीवीसीएस तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने दूध उत्पादन का उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे डेयरी आने से दूध का महत्व बढ़ा, वैसे ही पीवीसीएस के माध्यम से सब्जी उत्पादकों को उचित मूल्य मिलेगा। वहीं मास्टर ट्रेनर विपिन कुमार सिंह ने गुणवत्तापूर्ण ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.