बिजनौर, मई 12 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद के कटहरा बाजार में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। करोड़ से अधिक रुपए का कपड़ा जलकर राख हो गया। आसपास की दुकान भी प्रभावित हुई। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घंटों तक आग बुझाने में जुटी रहीं। मंगलवार सुबह करीब चार बजे कटहरा बाजार से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तरुण क्लॉथ हाउस से आग की लपटें निकल रही थीं। राजीव टंडन गोल्डी एवं दिलावर आदि ने दुकान स्वामी को आग की सूचना दी, सावित्री एंक्लेव निवासी तरुण व रजत सूचना मिलने पर तुरंत बाजार पहुंचे। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलते हुए ऊपर बने गोदाम तक पहुंच गई। देखते ही देखते तीन मंजिला इमारत आग की चपेट में आ गई। आग से बराबर में स्थित अशोक कुमार की कपड़े की दुकान भी प्रभावित हुई। हादसे के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.