कटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मची
हरिद्वार, मई 30 -- ज्वालापुर के कटहरा बाजार स्थित एक रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, हालांकि दुकान में रखा माल जलने से व्यापारी को नुकसान हुआ। शनिवार को रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान में आग लगने के बाद मौके पर लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय व्यापारियों ने दुकान में आग लगने की सूचना रेल चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर रेल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही फायर टीम को मौके पर बुलाया गया। गनीमत रही कि समय रहते आग को काबू कर लिया गया। यह भी पढ़ें- कटहरा बाजार की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मची हालांकि आग लगने से दुकान में रखे कपड़े जल गए। इस वजह से दुकानदार को नुकसान उठाना पड़ा। अग्निशम अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.