कटवांमाफी गांव में भूमि सीमांकन के दौरान विवाद
चंदौली, जून 11 -- इलिया। चकिया तहसील क्षेत्र के कटवां माफी गांव में भूमि सीमांकन एवं मेड़बंदी के दौरान विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरेन्द्र कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्रता करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि न्यायालय के आदेश पर बीते मंगलवार को राजस्व निरीक्षक अजित सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित भूमि का सीमांकन एवं फाइनल मेड़बंदी का कार्य शुरू कराया। आरोप है कि सीमांकन कार्य पूरा होने के बाद विपक्षी गाली-गलौज करते हुए राजस्व विभाग द्वारा लगाए गए पत्थरों को उखाड़ दिया गया। यह भी पढ़ें- भूमि सीमांकन का पत्थर उखाड़ने पर छह के विरुद्ध केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.