देवघर, जनवरी 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के कटवन गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे दोनों पक्ष के लोग जख्मी हो गये हैं। मामले की जानकारी थाना प्रभारी प्रिय रंजन कुमार को होते ही काफी संख्याओं में पुलिस के साथ घटना सथल पहुंचे । उन्होने सबसे पहले दोनों पक्षों में हो रहे नोक-झौंक व मारपीट को शांत कराया । इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाना बुलाया । जहां मामले के बारे में पूछताछ किया जा रहा है। बता दें कि शनिवार रात में मां सरस्वती पूजा को लेकर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । जिस दौरान किसी बात को लेकर दो पक्ष में कहासूनी हुई थी । इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगा था । रविवार को पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को बुला कर स्थानीय पंचायत के मुखिया के द्वारा समझौता कराया।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.