कटर मशीन से युवक घायल
श्रावस्ती, मई 10 -- भिनगा। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बजरंगी (45) रविवार को खेत में लगे यूक्लेप्टिस के पेड़ को कटर मशीन से काट रहा था। इस बीच अचानक मशीन उसके हाथ से छूटकर पैर पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से घायल बजरंगी को निजी वाहन से संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.