कटर मशीन में करंट उतरने से टाइल्स मिस्त्री की मौत
देवरिया, जुलाई 26 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। खुखुंदू थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी एक टाइल्स मिस्त्री की कटर मशीन में करंट उतरने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भटनी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय साहोपार में कायाकल्प योजना के तहत टाइल्स लगाने का कार्य चल रहा था।चन्द्रमा (27) पुत्र रामलोचन टाइल्स मिस्त्री थे। वह साहोपार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में टाइल्स लगाने का कार्य कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कटर मशीन में करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गए। अचेत अवस्था में उन्हें आसपास के लोग तत्काल मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चन्द्रमा की मौत की खबर मिलते ही पत्नी प्रियांशु और बेटी जान्हवी का रो-रोकर बुरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.