पीलीभीत, जुलाई 22 -- पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने कटरुआ की अनाधिकृत रूप से हो रही बिक्री पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है। जंगल की परिधि में उगने वाले कटरुआ को तोड़ कर बाजार में आर्थिक लाभ लेने वाले अब रडार पर हैं। टाइगर रिजर्व प्रशासन ने इसके लिए बकायदा एक एडवाजयरी जारी कर दी है। ताकि इसकी खरीद और बिक्री को लेकर सतर्कता बरती जाए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: धरती का फूल निकालते दो गिरफ्तार, 20 किलो मशरूम बरामदकटरुआ की अनधिकृत बिक्री वन्यजीव अधिनियम के अंतर्गत इसमें कार्रवाई की जाएगी। जंगल में सॉल के पेड़ों के नीचे कटरूआ प्राय दिखता है। यह कटरुआ लोगों के स्वाद को बढ़ाते हैं। जंगल प्रशासन के मुताबिक लोग अनाधिकृत तौरपर लोग जंगल में जाकर कटरुआ लाते हैं। कटरुआ को लेकर जंगल में होने वाली घुसपैठ कई बार खतरनाक हो जाती है। कई बार वन्यजी...