कटरी में धधकी आग, ग्रामीणों ने घेरकर बचाए निराश्रित मवेशी
कन्नौज, जून 25 -- गुगरापुर। गंगा की कटरी में गुरुवार दोपहर सूखी पतेल में लगी आग ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी। कटरी में घूम रहे निराश्रित पशुओं को खतरे में देख ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की नौरंगपुर चौकी के अंतर्गत बारामऊ बांगर ग्राम पंचायत के मजरा निकोमनपुरवा के पास दोपहर करीब एक बजे अचानक कटरी में खड़ी पतेल में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं और धुआं आसपास के गांवों तक दिखाई देने लगा। आग की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। किसी ने पानी डालकर तो किसी ने झाड़ियों को हटाकर आग रोकने का प्रयास किया। इसी बीच ग्रामीणों ने कटरी में मौजू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.