उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। प्रतिवर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटरी क्षेत्र के लोगों को बाढ़ से दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। लोगों के आशियाने तक उजड़ जाते हैं और वह पलायन तक को मजबूर होते हैं। ऐसे में सिंचाई विभाग कटान रोकने के लिए गंगाघाट के चार मोहल्ले व बांगरमऊ के एक गांव में 11.36 करोड़ से कटान निरोधक कार्य कराएगा। इसके लिए शारदा खंड उन्नाव व सिंचाई विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। जिले में सदर, बांगरमऊ आदि तहसील में 84 किलोमीटर लंबाई में गंगा कटरी क्षेत्र फैला हुआ है। कमोबेश हर साल बारिश के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ता है और बाढ़ जैसे हालात बनने से पूरे क्षेत्र की बड़ी आबादी प्रभावित होती है। पानी का बहाव तेज होने के कारण गंगा में तेजी से कटान होती है। इससे पानी गांवों के अंदर तक पहुंच जाता है। हर तरफ सैलाब ही नजर आता है। इसस...