कटरी के गांव रायपुर हंस में युवक की गोली मार हत्या
बरेली, मई 1 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। फरीदपुर थाना क्षेत्र के कटरी इलाके में गुरुवार रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के गांव रायपुर हंस निवासी इन्द्रपाल सिंह गांव से कुछ दूरी पर बाग में झोपड़ी डालकर रह रहा था। रोजाना की तरह गुरुवार रात भी वह झोपड़ी में सो रहा था। शुक्रवार सुबह इंद्रपाल देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने पहुंचे। मगर बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा था। घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ संदीप सिंह और इंस्पेक्टर राधेश्याम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर जांच कराई गई।कई लोगों से चल रही है रंजिशसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.