कटरी के गांवों में घुस रहा पानी, शुक्लागंज गेज पर तेजी
कानपुर, अगस्त 26 -- गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने की वजह से बाढ़ का पानी कटरी के गांवों में घुसने लगा है। कई गांवों में संपर्क मार्गों पर भी पानी आ गया है। सिंचाई विभाग की मानें तो गंगा का जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो दो-तीन दिन में बाढ़ कहर बरपाने लगेगी। फिलहाल, बैराज के सभी 30 गेट पूरी तरह से खुले हुए हैं। 10 दिन से अधिक समय से तीन लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। मंगलवार को 3,48,012 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। असर यह है कि डाउन स्ट्रीम बैराज से अटल घाट तक गंगा खतरे के निशान की ओर बह रहीं हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: रौद्र रूप में आईं गंगा, खतरे का निशान पार शुक्लागंज गेज पर जलस्तर कानपुर नगर की ओर चेतावनी बिंदु 113 मीटर से 38 सेमी दूर है। तो उन्नाव की तरफ कानपुर के गांवों में खतरे की ओर गंगा बढ़ रहीं हैं। चैनपुरव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.