चंदौली, दिसम्बर 17 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे और धुंध को देखते हुए हादसों में कमी लाने एवं सुरक्षित यातायात के लिए एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग ने कटरियां से चंदौली तक हाइवे किनारे 15 स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाए हैं। ताकि लोग सुरक्षित तरीके से यात्रा कर सकें। इसमें शराब पीकर गाड़ी न चलाने के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने सहित अंधा मोड़ से लेकर वाहन धीरे चलाएं का बोर्ड लगाया गया है। जिले में ठंड के मौसम में कोहरे के दौरान यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुगम और आधुनिक बनाने के लिए एक विशेष पहल शुरू की गई है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न ब्लैक स्पॉट्स, मुख्य चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर कुल 15 स्थानों पर नए यातायात साइनेज बोर्ड स्थापित किए गए हैं। दुर्घटना बाहुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.