गाजीपुर, अप्रैल 29 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव की लड़की की मौत के प्रकरण में किसी भी प्रकार के हंगामे को लेकर प्रशासन सतर्क है। जिले में धारा 163 लागू होने के बाद गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। एहितायतन एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा और सीओ सिटी शेखर सेंगर ने गांव में जाकर भ्रमण किया। वहीं कटरिया जाने वाले जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) नेताओं को कोतवाली में बैठा दिया। एसपी सिटी ने बताया कि कानून व्यवस्था पूर्णत: सामान्य है। जिले में 30 अप्रैल तक बीएनएस की धारा 163 लागू है। इस दौरान किसी प्रकार का धरना-प्रदर्शन, कैंडल मार्च या कोई भी इस तरह के कार्यक्रम की कोई इजाजत नहीं है। घटना के संदर्भ में भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है। वहीं 22 अप्रैल को पत्थरबाजी करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.