गाजीपुर, अप्रैल 26 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर शनिवार को करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव पहुंचे और मृत किशोरी के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास तथा कृषि कार्य के लिए डेढ़ बीघा भूमि के पट्टे का प्रमाण पत्र भी सौंपा। मंत्री ने कहा कि परिजन पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और मामले में एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- अखिलेश-प्रियंका गांधी के हमलावर होते एक्टिव हुए अफसर, गाजीपुर पहुंचे ADG, DIG और कमिश्नर उन्होंने कहा कि नौ साल में प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। जबकि सपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.