गाजीपुर, अप्रैल 27 -- गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया की किशोरी की मौत के मामले में परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे कांग्रेस के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जिला प्रशासन ने रोक दिया। कांग्रेस के कई स्थानीय नेताओं को रात में ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इनमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील राम, नगर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा और जिला अध्यक्ष, ओबीसी कांग्रेस गाजीपुर शंभू कुशवाहा सहित कई स्थानीय नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट किया गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक दबाव में की गई है और विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास है। यह भी पढ़ें- करंडा कांड के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता गिरफ्तार इसके साथ ही वाराणसी-गाजीपुर बार्डर को भी पुलिस ने सील कर दिया है। कटरिया गांव में ज...