गाजीपुर, अप्रैल 25 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में हुए पथराव की घटना के बाद शुक्रवार की देर रात एडीजी पीयूष मोर्डिया और डीआईजी वैभव कृष्ण गांव में पहुंचे। यहां पर दोनों अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली। पुलिस की कार्रवाई के बारे में पूछा जिसके बारे में पीड़ित ने संतुष्टि जताई। परिवार ने मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। एडीजी ने परिवार को न्याय का भरोसा दिया। एडीजी ने अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही। कटरिया गांव में बीते 22 अप्रैल को हुई पत्थरबाजी और बवाल के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। यह भी पढ़ें- गाजीपुर मामले पर अखिलेश के बाद प्रियंका गांधी हुईं आक्रामक, सीधे पीएम मोदी पर बोला हमला इसको लेकर प्रशासन हाई अलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.