शाहजहांपुर, मार्च 13 -- मीरानपुर कटरा। कटरा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय रेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर मीरानपुर कटरा और तिलहर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग उठाई। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी मौजूद रहे। उन्होंने गंगा सतलज एक्सप्रेस, कोलकाता एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस का ठहराव मीरानपुर कटरा व तिलहर स्टेशन पर कराने की बात कही। उनका कहना है कि इन ट्रेनों से क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.