प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- कटरा में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ श्रीकटरा व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार को अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल के नेतृत्व में दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नेतराम चौराहे से पीपल गली तक 'मंगल बाजार' को हटवाया गया। इस दौरान सड़क पर लगी दुकानों को पीछे कराया गया और व्यापारियों से तय सीमा के भीतर ही दुकान लगाने का आग्रह किया गया। गोपाल बाबू जायसवाल ने चार पहिया ठेला गाड़ी संचालकों को चेतावनी दी कि नेतराम चौराहे से विश्वविद्यालय चौराहे तक और कटरा चौराहे पर ठेला न लगाएं। अभियान में अनुराग जायसवाल, चंद्रजीत कुशवाहा, दिलीप चौरसिया, दीपेश केसरवानी, राजकुमार जायसवाल, रत्नेश चौरसिया, अजित चौरसिया, जीतेंद्र जायसवाल, यश कोशल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.