प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। श्री कटरा व्यापार मंडल का होली मिलन समारोह 17 मार्च को होगा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। होली मिलन समारोह में लोकगीत, लोकनृत्य, बृज की होली, राधाकृष्ण की होली और रासलीला की प्रस्तुति होगी । बैठक में संरक्षक सुधीर कुमार, ललीत मोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष रमाकांत रावत, राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री मयंक अग्रवाल, पवन गुप्ता, मंत्री अनुराग जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...