आजमगढ़, मार्च 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। कटरा मोहल्ले में कूड़ा-करकट से बजबजा रहे नाले और नालियों की शुक्रवार को सफाई कराई गई। इससे लोगों को दुश्वारियों से राहत मिल गई है। अब नाला का पानी ओवरफ्लो होकर रास्ते में नहीं बहेगा। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले आजमगढ़' में कटरा मोहल्ले की समस्या को 19 जुलाई 2025 के अंक में 'दिन क्या बिगड़े, दुश्वारियों की गहरी हुईं जड़ें' शीर्षक से प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मोहल्ले में कूड़ा-करकट से जाम नाले की अभियान चलाकर सफाई कराने के लिए नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिया। जिलाधिकारी के आदेश के पालन में मोहल्ले में सफाई नायक के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टोली पहुंची। मोहल्ले में बजबजा रहे नाले की एक छोर से दूसरे छोर तक सफाई की। इस दौरान नाले का कचरा निका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.