शाहजहांपुर, मार्च 8 -- मीरानपुर कटरा। समाजवादी शिक्षक सभा के होली मिलन समारोह में कटरा और तिलहर के पूर्व विधायकों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर टिप्पणी करते हुए विभिन्न मुद्दों को उठाया। कार्यक्रम में सर्वसमाज के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की बात कही गई। खुदागंज रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में नफरत की राजनीति से समाज में विभाजन की स्थिति बन रही है। उन्होंने बेरोजगारी, महिला अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दों का भी जिक्र किया। पूर्व विधायक रोशन लाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था और विकास को लेकर जनता में असंतोष है। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की आवश्यकता है। समाजवादी शिक्षक सभा के जि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.