प्रयागराज, मार्च 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। श्री कटरा व्यापार मंडल की ओर से मंगलवार रात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, विशिष्ट अतिथि महापौर गणेश केसरवानी और संस्था के अध्यक्ष गोपाल बाबू जायसवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद कटरा व्यापार मंडल के अनुराग जायसवाल को महामंत्री, चंद्र जीत कुशवाहा को संगठन महामंत्री, दिलीप चौरसिया को वरिष्ठ मंत्री, गिरिश गुप्ता को वरिष्ठ संगठन मंत्री के रूप में गोपाल बाबू जायसवाल ने माला व अंगवस्त्रम पहनाकर मनोनीत किया। आखिरी में व्यापारियों ने फूलों की होली खेली। इस दौरान उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक की पूर्णिमा कुमार के नेतृत्व में होली का लोकगीत, लोकनृत्य व बृज की होली, राधाकृष्ण की फूलों की होली, रासलीला का आयोजन किया गया। व्यापार मंडल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.