कटरा में प्रसाद खाने से सौ लोगों की तबीयत बिगड़ी
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- कटरा, एक संवाददाता। खंगुराडीह पंचायत के राम खंगुरा गांव के वार्ड 11 में रविवार को प्रसाद खाने से करीब सौ लोगों की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त की शिकायत पर परिजनों ने सभी को कटरा और दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से सभी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बीमार पड़ने वालों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार खंगुरा निवासी लोटन दास के बेटे की 17 अप्रैल को शादी होनी है। इसको लेकर शनिवार को घर पर पूजा हुई थी। पूजा में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे थे। पूजा के बाद प्रसाद लेकर सभी घर चले गए। यह भी पढ़ें- घर लौटे तो डोर हैंडल पर लटकी मिली मिठाई, प्रसाद समझ खाई; पहुंच गए अस्पताल रविवार की शाम अचानक लोगों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द की शिकायत होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों में अफरातफरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.