कटरा में नाराज कार्यकर्ताओं को मनाने पहुंचे वित्त मंत्री
शाहजहांपुर, अप्रैल 18 -- मीरानपुर कटरा, संवाददाता। नगर पंचायत अध्यक्ष के उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सक्रिय हो गए हैं। देर शाम प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधायक डा. वीर विक्रम सिंह प्रिंस और जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा के साथ नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं की मान मनौव्वल करने पहुंचे। मंत्री गणमान्य के आवास पर गये और व्यक्तिगत नाराजगी भुलाकर पार्टी उम्मीदवार को जिताने की अपील की। मंत्री का काफिला देर शाम हाईवे पर विनोद गंगवार, वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव कश्यप और ब्लाक प्रमुख जैतीपुर सपना कश्यप, ओमकार कश्यप, मेन बाजार में सर्राफा एसोसिएशन अध्यक्ष विनोद वर्मा, राहुल गुप्ता सर्राफ, पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अर्चना गुप्ता के आवास पर पहुंचा। यह भी पढ़ें- सेटेलाइट बस अड्डे के मल्टीपरपज हॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.