कटरा में अघोषित कटौती के खिलाफ भड़का गुस्सा, प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- कटरा। एक संवाददाता। बिजली की अघोषित कटौती व लो वोल्टेज की समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों ने गुस्सा सोमवार को भड़क गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसको लेकर बकुची पावर ग्रिड पर प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जनसुराज पार्टी के तिरहुत प्रभारी वेद प्रकाश ने किया। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।वेद प्रकाश ने कहा कि सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति की घोषणा कर रखी है। लेकिन, कटरा की विभिन्न पंचायतों में इस भीषण गर्मी में भी पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे उपभोक्ता बेहाल हैं। कहा कि धनौर समेत कटरा आदि जगहों पर केबल की गुणवत्ता खराब होने और अधिक लोड के कारण अक्सर आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह भी पढ़ें- उमस और बिजली संकट से बेहाल लोग, निर्बाध आपूर्ति की मांग हल्की तेज हवा चलने पर बिजली काट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.