श्रावस्ती, अप्रैल 15 -- कटरा,संवाददाता। राप्ती नदी पर कटरा-मथुरा घाट पुल का बहुप्रतीक्षित निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों में खुशी है। पुल निर्माण होने से श्रावस्ती और बलरामपुर जनपद के लोगों को फायदा होगा। इसके साथ ही तराई क्षेत्र का श्रावस्ती से सीधा संपर्क जुड़ जाएगा और लोगों को 30 किलोमीटर का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पुल की कुल लागन 74 करोड़ रुपए है। जिसमें से 25.93 करोड़ रुपए की पहली किश्त आवंटित होकर काम शुरू हो गया है। श्रावस्ती जिले के श्रावस्ती विधानसभा और बलरामपुर जिले के तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के बीच बहने वाली राप्ती नदी अब तक लोगों के लिए बड़ी बाधा बनी हुई थी। यह भी पढ़ें- रेत में बन रहा पैंटून पुल, बालू खोद कर बिछाए जा रहे पीपे बरसात के दिनों में जहां लोगों को नाव के सहारे जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ती थी, वहीं अन्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.