बिहारशरीफ, फरवरी 26 -- कटरा पर में हटया गया अतिक्रमण, जल्द जलमीनार निर्माण होगा शुरू जलमिनार बनने से 4 वार्डों की 10 हजार आबादी की बुझेगी प्यास बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर में उच्च क्षमता वाले 13 जलमीनार बनाया जाना है। इसमें कलेक्ट्रेट के पास, गढ़पर समेत कई जगहों पर निर्माण काम शुरू है। लेकिन, अतिक्रमण के कारण कटरा पर में निर्माण काम शुरू नहीं हो पा रहा है। बुधवार को वहां से अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही जर्जर भवन में रह रहे लोगों को वहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है। गुरुवार तक उन्हें जर्जर भवन को खाली करने का आदेश दिया गया है। इसके बाद वहां जल्द ही जलमिनार निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नगर प्रबंधक साकेश कुमार ने बताया कि इसके बनने से आसपास के चार मोहल्लों के 10 हजार से अधिक लोगों को नियमित पानी मिल सकेगा। शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं...