शाहजहांपुर, मई 4 -- कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा। प्रशासन की निगरानी में भारी पुलिस बल के साथ पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। मंगलवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। ब्लॉक मुख्यालय से एडीएम वित्त अरविंद कुमार एवं एसडीएम जीत सिंह राय की मौजूदगी में पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। अधिकारियों ने मतदान कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ चुनाव सामग्री वितरित की। एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के 16 वार्डों में कुल 33 मतदान बूथ बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- आज 22 बूथों पर 18,792 मतदाता करेंगे वोट की चोट, तैयारियां पूरीं मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 40 पोलिंग पार्टियां गठित की गई हैं,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.