शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। नगर पंचायत कटरा के रिक्त अध्यक्ष पद के उपचुनाव की तैयारियों को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित मतदान व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि नगर पंचायत कटरा अध्यक्ष पद के लिए मतदान पांच मई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक कराया जाएगा। मतगणना सात मई को सुबह आठ बजे से विकास खंड तिलहर में होगी। बैठक में सहायक निर्वाचन निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।इस बार उपचुनाव में पहली बार फेसियल रिकॉग्निशन बेस्ड वोटर आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (एफआरएस) का उपयोग किया जाए...