शाहजहांपुर, फरवरी 27 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। नगर पंचायत कटरा का औचक निरीक्षण कर बुधवार को धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यालय अभिलेखों, निर्माण कार्यों और अतिक्रमण मुक्त भूमि की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जन्म-मृत्यु पटल के रजिस्टरों की जांच करते हुए अभिलेख व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। डीएम ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जन्म और मृत्यु से संबंधित प्रतिदिन प्राप्त प्रार्थना पत्रों के लिए पृथक दैनिक रजिस्टर तैयार किया जाए, जिससे अभिलेखों का सुव्यवस्थित रखरखाव हो सके और आमजन को प्रमाण पत्र निर्गत करने में अनावश्यक विलंब न हो। इसके बाद उन्होंने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत कार्यालय परिसर के सामने निर्माणाधीन मीटिंग हॉल का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.