मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान से ड्रमंडगंज वनरेंज के जंगलों में पहुंचे हाथियों का जोड़ा बुधवार को पांचवें दिन लहुरियादह और कटरा के जंगलों में चहलकदमी करता दिखाई दिया। हाथियों की गतिविधियों पर वन विभाग लगातार नजर बनाए हुए है।रेंजर रविशंकर शर्मा के नेतृत्व में वन दारोगा कुमार कार्तिकेय, अखिलेश्वर दुबे, अभिषेक सिंह और वनरक्षक अनादि नाथ तिवारी समेत टीम जंगल में पहुंचकर दोनों हाथियों की लोकेशन लेती रही। दोपहर में हाथियों का जोड़ा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे कटरा जंगल में दिखाई दिया।वन विभाग की टीम ने जंगल से सटे गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- महोगढ़ी के घने जंगल में मिला हाथी के जोड़े का लोकेशन लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने और हाथियों के न...