बिहारशरीफ, जून 17 -- कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी के साथ मारपीट, हाथ टूटा शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के कटरा चौक पर बुधवार को शरारती तत्वों ने मुर्गा व्यवसायी छोटे पासवान के साथ रॉड और लाठी-डंडे से बेरहमी से मारपीट की। हमले में व्यवसायी का एक हाथ टूट गया है। घायल व्यवसायी ने नगर परिषद के संवेदक सुनील कुमार समेत पांच लोगों के विरुद्ध सदर थाना में लिखित शिकायत दी है। उसने आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश के कारण आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से घेरकर हमला किया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। यह भी पढ़ें- कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी के साथ मारपीट, हाथ टूटा इस संबंध में एससी-एसटी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि व्यवसायी के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना ...