कटरा गैंग सरगना शंकर पांडेय के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा
गाजीपुर, जुलाई 22 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। कपड़ा व्यवसायी सचिन चौरसिया अपहरणकांड के मामले में कटरा गैंग के सरगना और एक लाख के इनामी अपराधी शंकर पांडेय के गौसाबाद-फुल्लनपुर स्थित घर पर बुधवार को शहर कोतवाली पुलिस पहुंची। धारा-82 के तहत कुर्की की नोटिस को चस्पा करते हुए मुनादी भी कराई। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा पुलिस की कार्रवाई गोराबाजार चौकी इंचार्ज शिवाकांत मिश्रा ने लाउडस्पीकर के माध्यम से पूरे मुहल्ले के लोगों को कार्रवाई के सम्बंध में बताया। कहा कि यदि समय रहते आरोपी शंकर पांडेय कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ या फिर पकड़ा नहीं गया तो सम्पूर्ण कुर्की की कार्रवाई को किया जायेगा। बता दें कि अपराधी शंकर पांडेय और उसके साथियों ने मिश्रबाजार इलाके से कपड़ा व्यवसायी सचिन चौरसिया का अपहरण किया था। पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.