मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। पुरातत्व निदेशालय ने राजकीय सुरक्षित घोषित पुरातात्विक स्थलों व स्मारकों के संरक्षण और विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत सुरक्षित घोषित स्थलों की मरम्मत और उनकी साफ-सफाई के लिए जिलों से डीपीआर मांगी गई है। पुरातत्व निदेशालय ने राज्य में चिह्नित ऐसे कुल 56 स्थलों के विकास की डीपीआर संबंधित जिलों से मांगी है। इसमें मुजफ्फरपुर का प्रसिद्ध कटरा गढ़ भी शामिल है।

सुरक्षित स्थलों की सूची पुरातत्व निदेशालय ने इन 56 पुरातात्विक स्थलों की सूची भी जारी की है, जिनकी इसी साल मरम्मत और विकास किया जाना है। इनमें उत्तर बिहार के कई महत्वपूर्ण स्थल शामिल हैं। मुजफ्फरपुर का सुरक्षित स्थल घोषित कटरा गढ़ के विकास, मरम्मत और उसकी साफ-सफाई की डीपीआर मांगी गई है तो पश्चिम चंपारण के हजारीमल धर्मशाला और सोफ...