शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शुक्रवार को थाना कटरा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने पैदल गश्त की। इस दौरान बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे और क्षेत्राधिकारी तिलहर ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में फुट पेट्रोलिंग की। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई। साथ ही आम लोगों से संवाद कर उन्हें कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...