मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- कटरा, एक संवाददाता। कटरा प्रखंड के बधपुरा पंचायत के डरहौल में मंगलवार की देर शाम को भीषण अग्नकांड में करीब दस घर जलकर राख हो गए। घर में रखा अनाज, बर्तन, कपड़े समेत लाखों की संपत्ति खाक में मिल गई। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने के ग्रामीणों के तमाम प्रयास नाकाम हो गए। अग्निशामक दल के पहुंचने के बाद आग को फैलने से रोका गया। ग्रामीणों की शिकायत है कि सूचना देने के बाद भी कोई भी अधिकारी अग्नि पीड़ित की सुधी लेने नहीं आया है। दस परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। ग्रामीण नंद किशोर यादव ने बताया कि देर शाम को घर में आग लगने से सुधीर मांझी, राम पुकार मांझी, मनोज सदा, सरोज मांझी, चंदू मांझी, दिलीप मांझी शिवम कुमार के घर जल गए। कुलबुल देवी के बेटी की शादी होनी थी, जिसके लिए घर में रखे फर्नीचर, कपड़े आदि जलकर राख ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.