कटरा की छह वर्षीया बच्ची में मिला एईएस
मुजफ्फरपुर, अगस्त 24 -- मुजफ्फरपुर। कटरा की छह वर्ष की बच्ची में एईएस की पुष्टि हुई है। बीमारी का कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया है। 21 अगस्त को स्वीटी कुमारी को चमकी के लक्षण आने पर एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। ठीक होने के बाद उसे 24 अगस्त को एसकेएमसीएच के पीकू से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक एईएस के 22 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले आठ जुलाई को जिले में एईएस का मरीज मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.