शाहजहांपुर, मई 5 -- शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के बीच माहौल तनावपूर्ण हो गया है। उम्मीदवार डा. पूजा कसाना के पति दानिश जीशान खां, पूर्व चेयरमैन समीउश्शान खां और कांग्रेस नगर अध्यक्ष अच्छन खां को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया है। आरोप है कि शाम से ही दोनों पक्षों के समर्थकों पर पुलिस दबाव बना रही है। वहीं एक वर्ग के मतदाताओं को मतदान केंद्रों से आधार कार्ड चेक करने के बाद बिना वोट डाले वापस भेजे जाने का भी आरोप लगाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नाराजगी बढ़ गई है। घटना के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने प्रशासन पर निष्पक्ष चुनाव न कराने का आरोप लगाया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.