शाहजहांपुर, मई 2 -- कटरा नगर पंचायत चेयरमैन पद के उपचुनाव की मतगणना कराए जाने को लेकर एसडीएम जीत सिंह राय व सीओ ज्योति यादव ने ब्लॉक परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने कई बिंदुओं पर चर्चा की। शुक्रवार की एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ ज्योति यादव एवं कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने मतगणना स्थल के अंदर और बाहर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परिसर की टूटी हुई बाउंड्री को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा मतगणना के दौरान भीड़ और वाहनों की अव्यवस्था से बचने के लिए तीन अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए।सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए ब्लॉक परिसर के चारों ओर करीब 200 मीटर तक बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने परिसर में लगी लाइटों का भी निरीक्षण किया और पर्याप्त रोशनी सुनि...