शाहजहांपुर, अप्रैल 17 -- तिलहर। नगर पंचायत कटरा के अध्यक्ष पद के उपचुनाव मे सपा की ओर से भरत पटेल के नामांकन कराने से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को कई प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।गुरुवार को अचानक समाजवादी पार्टी की ओर से भरत पटेल ने पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, जिला अध्यक्ष तनवीर खां आदि सपा नेताओं के साथ तहसील पहुंचकर अपना नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी एसडीएम जीत सिंह राय को सौंपा। सपा द्वारा चुनाव मैदान में आने से कल तक त्रिकोणीय होने वाला मुकाबला अब अलग ही रंग दिखाएगा। इसी के साथ पूजा कसाना, सोनम गुप्ता, अब्दुल समर, सर्वेद अंसारी, रचना, रजी अहमद, वसीम एवं वाजिद ने भी अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।चुनाव यह भी पढ़ें- नगर निकाय विस्तार से बदला पंचा...