मुजफ्फरपुर, मई 3 -- कटरा, एक संवाददाता। शिवदासपुर स्थित पोखर में रविवार सुबह युवती का शव मिला। मृतका शिवदासपुर पंचायत के वार्ड तीन निवासी मो. अताहुल की 18 वर्षीया पुत्री अहमदी खातून थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखर से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। जानकारी के अनुसार अहमदी खातून शनिवार की रात खाना खाने के बाद छोटी बहन के साथ सोने चली गई। सुबह जब घर के लोग जगे तो वह बिछावन पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान पोखर में उपलाता शव मिला। पोखर के समीप से पुलिस ने युवती की चप्पल बरामद की है। थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- कटरा : पोखर में युवती का शव मिला यह भी पढ़ें- निचली गंग नहर में मिली किशोरी की लाश की 11 वें दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त

हिंदी हिन्दुस्ता...