मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 27 -- कटरा, एक संवाददाता। बंधपुरा पंचायत के बसंत स्थित पोखर में मछली पकड़ने के दौरान पुलिस टीम पर हमले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें सरपंच फहद आजम उर्फ राजन समेत पांच एवं 5 से 6 अज्ञात को आरोपित किया गया है। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस के बयान पर मामला दर्ज किया गया है। घटना में शामिल नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानेदार ने बताया कि शुक्रवार को तेहवारा निवासी तपेंदर सिंह पोखर में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान सरपंच फहद आजम उर्फ राजन अपने समर्थकों के साथ पोखर पर आ धमके। मछली पकड़ रहे तपेंदर सिंह से रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर उलझ गए। सूचना पर दारोगा श्रीकांत सिंह पहुंचे। इसी बीच आरोपितों ने पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें दारोगा जख्मी हो गए। उन्हें एसकेएमसीएच मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.