मुजफ्फरपुर, जून 24 -- कटरा। बागमती के जलस्तर में बढ़ोतरी से मंगलवार सुबह पीपा पुल से आवाजाही बंद हो गई। पुल संचालक द्वारा मरम्मत करने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद पुल से आवागमन शुरू हुआ। चारपहिया वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। जलकुंभी फंसने से पुल पर पानी का दबाव बढ़ गया था। निर्माणाधीन मझौली-चोरौत मुख्य मार्ग पर कटरा चामुंडा मंदिर के समीप बागमती तटबंध के भीतर बन रहे पुल के कुछ पिलर के चारों तरफ पानी आ जाने से काम रोक दिया गया है। हालांकि, अन्य पिलरों के निर्माण का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- कटरा : पीपा पुल से डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...