मुजफ्फरपुर, जून 25 -- कटरा। प्रखंड कृषि कार्यालय परिसर में गुरुवार को शारदीय खरीफ महाअभियान सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैज्ञानिक डॉ. अन्नू ने कीट प्रबंधन के तरीके एवं फसल की बुआई से लेकर कटाई तक जलवायु के अनुकूल खेती करने पर जोर दिया। इससे पहले बीएओ पंकज कुमार, कृषि वैज्ञानिक सर्वेंद्र किशोर एवं डॉ. अन्नू ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का दीप जलाकर कर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पार्षद राजीव कुमार, रामश्रेष्ठ सहनी, मणि कुमार, दिलीप सिंह आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...