नई दिल्ली, जून 5 -- पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार के दौरान सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर जनता से कटमनी वसूलने वालों की शामत आ गई है। सरकार और जनता के डर से कई जगहों पर वसूली करने वाले लोगों ने जनता के पैसे लौटाए भी हैं। इसी बीच बीजेपी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए टीएमसी पर तंज कसा है। इसमें देखा जा सकता है कि जनता के जनता के डर से एक टीएमसी नेता बेड के नीचे छिप गया। मालवीय ने बताया कि यह वीडियो कूच बेहार जिले के माथाभंगा का है। यहां के एक स्थानीय नेता शाहिदुल मिया को लोगों ने घेर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहिदुल पर सरकारी आवास की योजना का लाभ दिलाने के लिए 5000 से 20 हजार रुपये की कटमनी लेने का आरोप है। अमित मालवीय ने कहा, गरीबों से वसूली करने वालों को अब बेड के नीचे भी छिपने की जगह नहीं मिल...