दुमका, जून 8 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत पलासी पंचायत के कटनियां गांव के समीप मयूराक्षी नदी तट स्थित कटनियां बालू घाट का सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। बालू घाट का उद्घाटन जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार एवं खनन निरीक्षक मंजित कुमार दूबे द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जानकारी के अनुसार कटनियां बालू घाट का संचालन अंकूर ट्रेडेविस्टा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। घाट के चालू होने से क्षेत्र में सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न विकास कार्यों के लिए वैध रूप से बालू उपलब्ध कराया जाएगा। इससे निर्माण कार्यों में सहूलियत होगी तथा अवैध बालू खनन पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।उद्घाटन के अवसर पर अधिकारियों ने घाट संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कंपनी प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों एवं पर्यावरणीय मानकों का पालन सु...