पीलीभीत, अप्रैल 22 -- बीसलपुर। गांव भदारी में कटना नदी के कटान को रोकने के लिये स्थायी डैंपर निर्माण कार्य शुरू किए जाने से कई गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बीसलपुर के गांव भदारी में कटना नदी के कटान पर बहुप्रतीक्षित स्थाई डैंपर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया। गांव के वरिष्ठ साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी ने काफी समय से ठोकरे बनवाए जाने के लिए डीएम को प्रार्थनापत्र देकर मांग की थी। जिसके उपरान्त ठोकरों का निर्माण कार्य शुरू होने से आस पास के कई गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह भी पढ़ें- 'गौला में शौच करने को मजबूर जमरानी बांध परियोजना में लगे मजदूर' यह भी पढ़ें- उतरासोत में बचाव कार्य के टेंडर में देरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...