मुरादाबाद, फरवरी 24 -- विकास प्राधिकरण अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने कटघर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की जा रही करीब 22 बीघा में प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कटघर पुलिस और प्रवर्तन दल की मौजूदगी में की गई बुलडोजर कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। कल्याणपुर एहत्माली क्षेत्र में नितिन, आनंदपाल एवं सूरज पाल द्वारा 10 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा कैलाश सैनी, बृजपाल सिंह एवं फुरकान अहमद की 12 बीघा भूमि पर की जा रही प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। एमडीए वीसी अनुभव सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण अवैध एवं दंडनीय है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.