मुरादाबाद, मार्च 2 -- कटघर स्थित गुलाबबाड़ी फाटक के पास सोमवार को रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिला। युवक के शव को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जीआरपी को गुलाबबाड़ी फाटक के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। जीआरपी की टीम वहां पहुंची और शव को वहां से हटाया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके पास से कोई ऐसी चीज नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो सके। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.